शामली, फरवरी 9 -- सोमवार को शहर के वीवी इंटर कॉलेज में संस्थापक अध्यक्ष बाबू सलेक चंद संगल की 57वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिवार द्वारा शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम न्यायिक कैराना विनय प्रताप भदोरिया, संरक्षक प्रबंधकारिणी संजय संगल, अध्यक्ष डॉ पंकज गर्ग, प्रबंधक शशांक संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य, उप प्रबंधक शिवचरण संगल, नीरज संगल सदस्य प्रबंधकारिणी, इंजीनियर ध्रुव संगल, और उप प्रधानाचार्य गुरदास सिंह के द्वारा बाबू सलेक चंद संगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। एसडीम विनय प्रताप भदोरिया ने कहा कि व्यक्ति के किए गए काम उसको चिरकाल तक जीवित रखते हैं। जिसका जीवंत उदाहरण बाबू सलेक चंद संगल है। उन्होंने कहा कि 57 वर्ष बीत जाने के बाद भी शामली की धरा पर बाबू सलेक चंद संगल संगल का नाम अमर है। अ...