हरदोई, फरवरी 8 -- हरदोई। जिला पंचायत परिसर में रविवार को पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत व पूर्व विधायक श्रद्धेय बाबू श्रीशचन्द्र अग्रवाल की 107वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका उमेश अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, पंचायत उद्योग अध्यक्ष शिशुपाल सिंह, एडवोकेट त्रिलोकी सिंह, केडी शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, योगेश त्यागी सहित अन्य वक्ताओं ने जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राकेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, पीके वर्मा, रामप्रकाश शुक्ला कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। फोटो 02 जिला पंचायत परिसर में मूर्ति पर किया माल्यार्पण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...