बलरामपुर, फरवरी 15 -- बलरामपुर संवाददाता। चौरसिया समाज बलरामपुर की मासिक बैठक रविवार को श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान आगामी 15 मार्च को होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत महाशिवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ हुई। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. बीआर चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष का वार्षिकोत्सव रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के संरक्षक गुरूराम चौरसिया ने कहा कि इस बार समाज के पुरोधा एवं गरीबों के मसीहा रहे बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया का जन्मोत्सव भी समारोह के साथ मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष गणेश चौरसिया ने जानकारी दी कि बाबूजी का जन्मदिन 13 मार्च 1903 को हुआ था, लेकिन सुविधा के दृष्टिगत 15 मार्च को कार्यक्रम रखा गया है। महामंत्री हरिप्रसाद चौरसिया ने बताया कि पूर्व वर्षों की पर...