पटना, अप्रैल 23 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह की वीरता और महानता बताने की जरूरत नहीं है। उनकी सेना में हर धर्म और जाति के लोग थे, जो अंग्रेजों से लड़े। वे संगीत प्रेमी थे, तबला बजाते थे। उनको परेशान किया गया, उन्होंने बिना झुके मुकाबला किया। उन्होंने यह बात सारण विकास मंच की विद्यापति भवन में बुधवार को आयोजित बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम के दौरान बाबू कुंवर सिंह की 80 फीट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर कहा कि 80 फीट का तो सिर्फ घोड़ा होना चाहिए। इस मौके पर तेजस्वी ने अपने मन की टीस बतायी और कहा कि सरकार में कभी पांच साल लगातार काम करने का मौका नहीं मिला। दो बार उपमुख्यमंत्री, दो बार नेता प्रतिपक्ष और विभिन्न विभागों का मंत्री रहा। उन्होंने राघोपुर की जनता का आभार जताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.