गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, फरठिया के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, आईटी एंड मैनेजमेंट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता उड़ान 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जबर्दस्त उत्साह और खेल भावना का परिचय दिया। समापन समारोह की अध्यक्षता फैकल्टी के डीन डॉ. पंकज कुमार ने की। उन्होंने खेल जीवन का आधार विषय पर चर्चा करते हुए छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की संचालिका नितु सिंह ने सभी प्रतियोगिताओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...