कुशीनगर, सितम्बर 4 -- कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर दलित, आदिवासी, पिछड़ों व शोषितों के हक के लिए शहीद होने वाले बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की शहादत दिवस 5 सितंबर को छावनी स्थित एक होटल में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने बताया की शहादत दिवस 5 सितंबर को सुबह 10: 30 बजे मनाया जाएगा। उन्होंने अपनी जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.