पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाबू की होशियारी बीएसए की किरकिरी बनती जा रही है। बरखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक आदित्य कुमार और प्राथमिक विद्यालय आमडण्डा के शिक्षक कुलदीप कुमार का किसी मामले में वेतन अवरुद्ध मामले में आदेश जारी किया, जिसमें 29 दिसबर 2026 तिथि अंकित की गई, जिसे आने में अभी दस माह का समय है। एक अन्य शिक्षक का निलंबन आदेश वायरल हो रहा है। बाबू की गलतियां बीएसए को भारी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...