मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- चेतगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ब्लाक स्तरीय द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को कोन के ब्लाक मुख्यालय सभागार में हुआ, जिसमें बाबूलाल 59 मत प्राप्त कर अध्यक्ष चुने गए। वहीं प्रतिद्वंदी सत्यनारायण को 58 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार महिला प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष गीता देवी को और नागेश्वर प्रसाद को महामंत्री चुना गया। रमेश चंद बिंद कोषाध्यक्ष,संगठन मंत्री कड़े दिन को बनाया गया। संप्रेक्षक के रूप में कृष्ण मुरारी,जगदीश प्रसाद सोनकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष विंध्याचल मंडल चुना गया। इस अवसर पर पिंटू प्रसाद,कैरी, लल्लू राम,रामजग, दिलीप कुमार गुप्ता,आतिश कुमार बिंद,मनोज कुमार यादव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...