बोकारो, सितम्बर 12 -- भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के महामंत्री प्रेम कुमार के नेतृत्व में प्रतिपक्ष नेता सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के आवास पर उनको बधाई दिया। इसके बाद संघ के अध्यक्ष पद पर उनकी मनोनयन पत्र पर स्वीकृति लिया l उन्होंने बोकारो स्टील प्लांट के मजदूरों के बारे मे जानकारी लिया और बोकारो में मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव नहीं किये जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने मजदूरों को बोनस, 39 महीने का बकाया एरियर, ठेका मजदूरों का मिनिमम वेज सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके लिए समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ने का आदेश दिया। उन्होंने कहा जरुरत पड़ी तो मामला को मंत्रालय ले जायेंगे l प्रतिनिधि मंडल में संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एन के सिंह, संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र महतो, संजय शर्मा शामिल रहे l
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.