रांची, जून 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा सांसद व भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी व उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचा जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा और विपक्ष की आवाज की सुरक्षा का सवाल है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने की घिनौनी कोशिश है। साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आती है, तो झारखंड की जनता, भाजपा का हर कार्यकर्ता और हम सब मिलकर सड़कों पर उतरेंगे, ये लड़ाई सिर्फ बाबूलाल मरांडी की नहीं, ये लड़ाई हर उस व्यक्ति की है, जो लोकतंत्र और सच के साथ खड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.