गिरडीह, अप्रैल 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। राजधनवार के विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को देवरी के चतरो स्थित कोडरमा के पूर्व सांसद स्व. तिलकधारी प्रसाद सिंह के आवास पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। उन्होंने बताया कि स्व. सिंह व्यहार कुशल एवं जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उन्होंने गांव में मुखिया, प्रमुख से राजनीति की शुरुआत कर राजधनवार के विधायक व कोडरमा लोकसभा में दो बार सांसद बनकर क्षेत्र में विकास किया। बताया कि उन्होंने अपने सांसद मद से साल 2001-02 में तिसरी के चन्दौरी नदी पर 25 लाख की लागत से पुल का निर्माण करवाया था। जिसमें मेरे पैतृक आवास कोदईबांक समेत झारखंड-बिहार के दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन आज तक हो रहा है। बताया कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा क्षेत्र के लोगों के लिए सदा यादगार बनी रहेगी। मौके पर जिला परिषद सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.