गिरडीह, फरवरी 7 -- तिसरी, प्रतिनिधि। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को जिला योजना अनाबद्ध निधि मद से एनआरईपी विभाग द्वारा लगभग 24 लाख की लागत से खटपोक पंचायत के लोहराडीह गांव से चूल्हन चौक तक बनने वाला पीसीसी पथ का फीता काटकर शिलान्यास किया। इस दौरान लोहराडीह में सभा आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद तिसरी प्रखण्ड के सुदूरवर्ती गांवों में भी सड़क, पुल-पुलिया आदि विकास कार्यों की लंबी लकीर खींचने का काम किया गया था और अति पिछड़े गांवों को भी प्रखंड मुख्यालय से जोड़ा गया था। लेकिन कुछ गांवों में सड़क नहीं बन पाई थी। जिसका उन्हें भारी मलाल था। खटपोक पंचायत के लगभग सभी गांवों में पक्की सड़क का निर्माण करवाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.