गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा। गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी गुरुवार को प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी झारखंड के लोकप्रिय नेता हैं। उनको विधायक दल का नेता चुने जाने से अब झारखंड विधानसभा में भी राज्य की जनता की आवाज को मजबूती मिलेगी। विधायक ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के चयन से कार्यकताओं में काफी खुशी है। राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी। भाजपा के लोग सड़क से सदन तक राज्य हित में संघर्ष करने के लिए तैयार हैं। भाजपा सभी वर्गो की मान सम्मान का ख्याल रखती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.