मधुबनी, जनवरी 4 -- बाबूबरही। थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीती रात अवैध हथियार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपित के घर से लोडेड देसी पिस्तौल, एयर गन पिस्तौल, 27 जिंदा कारतूस, दो मैगजीन व एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। यह कार्रवाई एसआई लालबाबू राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।जब सशस्त्र बल के साथ दीवा गश्ती पर सूचना मिली कि बाबूबरही गोठ निवासी रामनारायण ठाकुर के पुत्र आलोक ठाकुर अपने साथी मो. जाकिर के पुत्र मो. राजा के साथ मिलकर अवैध हथियार रखकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना के सत्यापन बाद पुलिस टीम 5.25 बजे आलोक के घर पहुंची और विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में छुपाकर रखी गई एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद हुई। उसमें आठ जिंदा कारतूस थे। इसके अलावा 12 जिंदा कारतूस अलग से, एक अतिरिक्त लोडेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.