शाहजहांपुर, दिसम्बर 17 -- बाबूपुर बुजुर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पशु चिकित्सक और स्टाफ ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा दी। पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने पशुधन प्रसार अधिकारी के साथ गौपूजन और फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। पशुधन प्रसार अधिकारी आदर्श सिंह ने पशुओं को ठंड और संक्रामक रोगों से बचाव के टिप्स दिए। पशुओं में बांझपन की समस्या और समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। पशुपालकों को कृत्रिम गर्भाधान की भी जानकारी दी। मेले में पशुओं के आहार, समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण की विस्तार से जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक ने लगभग डेढ़ सौ पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क परामर्श समेत मिनरल मिक्सचर और रोग निवारक दवाएं दीं। तमाम किसान पशुपालक, ग्राम प्रधान और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.