कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। बाबूपुरवा में 28 दिसंबर की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ट्रक मिस्त्री को रोककर लूट लिया। मूलरूप से कानपुर देहात के सरवनखेड़ा इलाके के शेरूआ गांव निवासी नवनीत कुमार ट्रक मिस्त्री हैं। उन्होंने बताया कि वह देर रात करीब तीन बजे ट्रेलर की मरम्मत करके घंटाघर से नौबस्ता की ओर जा रहे थे। किदवईनगर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ मारपीट करने के बाद एयर प्रेशर मशीन, उपकरण और दो हजार रुपये छीन लिए। राहगीर की मदद से उसने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया है। कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.