धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता अटल अभियान चीते की ओर से बाबूडीह से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व जिला स्कूल के ग्राउंड में सभी एकत्रित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने किया। धनबाद विधायक राज सिन्हा, पूर्व पार्षद अशोक पाल, ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर व तलवार भेंट करके सम्मानित किया गया। इस दौरान शस्त्र प्रदर्शन भी हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवालों को सम्मानित किया गया। इसके बाद डीजे पर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए और महावीरी पताका व तिरंगा झंडा लहराते हुए नाचते-गाते लोग निकले, जो पॉलीटेक्निक होते हुए झाड़ूडीह पहुंचे। यहां शिव मंदिर में शोभायात्रा का स्वागत हुआ। आगे बेकारबांध में शिव मंदिर कमेटी व सदस्यों की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद शोभायात्रा सिटी सेंटर स्...