धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बाबूडीह में कुछ युवकों ने गुरुवार की रात को जमकर बबाल काटा। आने-जाने वाले राहगीरों के साथ मारपीट की। वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान पतरातू से शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे 21 वर्षीय कुशहाल कुमार सिंह के सिर पर रॉड से वार कर जख्मी कर दिया। सूचना पाकर धनबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से बाबूडीह जिला स्कूल के पास रहने वाले मैनेजर राय के पुत्र रविश कुमार और पांडरपाला निवासी सौरभ सिंह उर्फ छोटू को हिरासत में ले लिया। इस बाबत कुशहाल के पिता मिथिलेश कुमार सिंह ने रविश यादव, सौरभ सिंह, बारामुड़ी खटाल निवासी पप्पू यादव, बाबूडीह के सूरज यादव, मैनेजर राय सहित चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ धनबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए शिकायत में मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वह सपरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.