बोकारो, अप्रैल 4 -- चंदनकियारी के बाबूग्राम में उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय चैती छठ पर्व का अनुष्ठान समापन हुआ। 1 अप्रैल को नहाय खाय के साथ पर्व शुरू हुआ था। शुक्रवार को निर्जला उपवास में वर्तियों ने उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इसके पूर्व गुरूवार को व्रतियों ने पूरे विधि विधान के साथ निकटतम जलाशय में अस्ताचालगामी सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित किया था। इस दौरान प्रसाद का भी वितरण किया गया । इस मौके पर ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र को पूरा स्वच्छ रखा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.