प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- सावन के दूसरे सोमवार के बाद शिवभक्तों की भीड़ अमूनन रोज ही शिव मंदिरों पर बढ़ रही है। शनिवार को बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक करने और गंगा में डुबकी लगाने को इलाके के शिवभक्तों की भीड़ रही। सावन के सोमवार को बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पर जलाभिषेक को शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिससे बहुत सारे लोग न तो भगवान का दर्शन कर पाते है न ही जलाभिषेक कर पाते हैं। जिससे वह लोग अब सोमवार के बजाय शुक्रवार शनिवार को खाली दिनो को चुनते है। जिससे शनिवार सुबह से ही बाबा हौदेश्वरनाथ गंगा घाट पर शिव भक्तों की भीड़ जुटी। गंगा की धारा में डुबकी लगाने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन अर्चन किए। मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा की अगुवाई में स्वयं सेवक शिव भक्तों की सेवा में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.