बेगुसराय, फरवरी 24 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। प्रखंड स्थित शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम परिसर की पैमाइश का काम पूरा हो चुका है। अब धाम के विकास के लिए भूमि की सीमाएं और क्षेत्रफल पूरी तरह से दर्ज हो गई हैं। पैमाइश का काम अंचल अमीन पप्पू कुमार साह ने किया है। जबकि,बाबा हरिगिरिधाम विकास समिति के द्वारा भी पैमाईश को लेकर एक निजी अमीन को रखा गया था। पैमाइश को लेकर अंचल अमीन ने बताया कि गढ़पुरा मौजा के थाना संख्या 122, खाता संख्या 190, खेसरा संख्या 4268, 4259, 4256, 4277 की 25.13 डिसमिल, 31 डिसमिल, 34.07 डिसमिल और 29 डिसमिल विवाद वाली भूमि की पैमाइश की गई। इसके अलावा खाता संख्या 197, खेसरा 4255 की 23 डिसमिल जमीन और खाता संख्या 207 की खेसरा संख्या 4250, 4252, 4264, 4258, 4257 की क्रमशः 177.28 डिसमिल, 89.01 डिसमिल, 10 डिसमिल, 29 डिसमिल और 0.93 डिसमिल भ...