अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- जलालपुर। निरंकारी मिशन के स्वयंसेवियों ने बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन स्वच्छ जल, स्वच्छ पृथ्वी तथा स्वच्छ मन कार्यक्रम का आयोजन कर मनाया। स्वयंसेवकों ने शिवाला घाट पक्का घाट पर साफ सफाई की। मुख्य अतिथि सीएल गुप्त ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं जीवन शैली होनी चाहिए। ऐसे प्रयासों से स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। इस दौरान मंसाराम, जयंती, ओम, रागिनी, राजेश पांडे, हरी राम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...