मथुरा, फरवरी 16 -- मथुरा। दिल्ली से आए निरंकारी प्रचारक संत रामशरण ने यहां रविवार को हाइवे स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित सत्संग में बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृतियां सुनाते हुए कहा कि बाबा हरदेव सिंह प्यार के मसीहा थे, उन्होंने जीवनपर्यंत प्यार की महक ही फैलाई। निरंकारी संत रामशरण ने कहा कि वर्तमान समय में जहां हर ओर वैर, ईर्ष्या, द्वेष का वातावरण व्याप्त है, प्रत्येक मानव दूसरे मानव का केवल अहित ही करने में लगा हुआ है। ऐसे समय में बाबा हरदेव सिंह के प्रेरक संदेश कि 'कुछ भी बनो मुबारक है पर पहले तुम इंसान बनो, दीवार रहित संसार,'एक को मानो, एक को जानो, एक हो जाओ' आदि को जीवन में अपनाने की नितांत आवश्यकता है। तभी सही मायनों में विश्व में अमन और शांति का वातावरण स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मानव कल्याण के प्रति समर्पित सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.