गाजीपुर, फरवरी 22 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। निरंकारी मिशन के चौथे सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म-दिवस पर उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर निरंकारी भक्तों ने रविवार को 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' कार्यक्रम के तहत उदंती नदी घाट की साफ-सफाई किया। संत निरंकारी भवन बहरियाबाद से निरंकारी भक्त जागरूकता रैली निकालकर उदंती नदी पहुंचकर घाट पर साफ सफाई किए। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने सुमिरन कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात सत्संग में संत श्यामप्यारी सिंह ने कहा निरंकारी बाबा एक मसीहा थे, जिनका संपूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। भक्तों ने भक्तिगीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शिवकुमार, मुकेश कुमार, बबिता कन्नौजिया, जयराम सिंह, दुर्गा यादव, संजीव बरनवाल, अनिरुद्ध कुशवाहा, रामचंद्र चौहान, गंगादीन यादव, कालिका प्रसाद, इंद्रमणि, अनीता, बिंदु,...