बदायूं, दिसम्बर 15 -- बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ओजस को धूमधाम से मनाए जाने को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। निदेशक अनुज वार्ष्णेंय ने बताया कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव 15 दिसंबर को दोपहर तीन से बाईपास रोड स्थित रामा फार्म हाऊस पर आयोजित किया जाएगा। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा कला एवं नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि अलीगढ़ निवासी एनपीसीसी लिमिटेड के सेवानिवृत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जीआरके गुप्ता व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय गुप्ता होंगे। वार्षिकोत्सव में लकी ड्रा के साथ अन्य रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...