गाजीपुर, अप्रैल 21 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। साकेत वासी श्री स्वामी सियाराम दास महाराज की तृतीय पुण्यतिथि पर फुलवारी खुर्द गांव में सात दिवसीय हनुमत महायज्ञ और श्री राम कथा पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। अबीर-गुलाल उड़ाते व जयकारे के साथ श्रद्धालु कलश लेकर रामघाट गंगा नदी पहुंचकर कलश में जल भरकर यात्रा आश्रम पहुंची। गांव में हनुमान मंदिर व सभी देवी-देवताओं को आमंत्रित किया। कथा वाचक आचार्य रणधीर ओझा ने मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कराया। प्रथम दिन कथा का अनुसरण श्रद्धालुओं को सुनाया। कहा कि राम कथा विश्व में सभी कथाओं में श्रेष्ठ है, जिस स्थान पर कथा का आयोजन होता है, वह स्थान तीर्थ स्थल कहलाता है। कथा का आयोजन व सुनने का सौभाग्य भी प्रभु कृपा होती है। सोमवार 21 अप्रै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.