दरभंगा, जुलाई 22 -- मनीगाछी। प्रखंड की टटुआर पंचायत के बिशौल गांव स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर में दूसरी सोमवारी को भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी। दो दर्जन से अधिक कमरथुओं ने जहां पैदल एवं विभिन्न वाहनों से सिमरिया से गंगाजल लाकर बाबा सिद्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया, वहीं गांव के युवकों द्वारा आयोजित भव्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान एवं भजन संध्या शिवभक्तों के विशेष आकर्षण के केन्द्र में रहा। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रो. जीवकांत मिश्र ने बताया कि सावन का पहला सोमवार आयुष्मान और सौभाग्य योग में पड़ने के कारण शिवभक्तों का उत्साह देखते बनता था। आज एकादशी के साथ दूसरी सोमवारी पड़ने से हर-हर महादेव और जय बाबा सिद्धेश्वरनाथ के जयकारे से मंदिर परिसर एवं आसपास का इलाका दिनभर गुंजायमान रहा। शिवभक्तों ने शिव पूजन व जलाभिषेक किया। भक्तों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.