भागलपुर, अप्रैल 17 -- पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर सैनी पंचायत में बहुजन समाज उत्थान समिति लालापुर भदेर कहलगांव के तत्वावधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिवचंदर राम पूर्व मंत्री कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार उपस्थित हुए। इसके पहले मंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर हमलोगों के भगवान हैं, और जो हमारे भगवान का अपमान करते हैं उसे जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में जवाब देगी। इस अवसर पर उनके साथ पीरपैंती के पूर्व विधायक रामविलास पासवान, बासुकीनाथ यादव, अशोक राम आदि राजद नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.