रांची, अप्रैल 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा के आंबेडकर सम्मान अभियान के दूसरे दिन सोमवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई गई। प्रदेश मुख्यालय सहित सभी जिलों में बूथ स्तर पर बाबा साहेब के चित्रों एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इससे पूर्व अभियान के पहले दिन रविवार को प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सांसद और विधायकगण द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए संध्या में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया था। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर देश के संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता रहे। संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने देश, गरीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.