रांची, दिसम्बर 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के नए अकादमिक भवन में शनिवार को आदिवासी छात्र संघ की ओर से बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष अमित मुंडा ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और दलितों के शोषण के विरुद्ध लड़ाई लड़ी। मौके पर विद्यार्थियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में आदिवासी छात्र संघ की ओर से दयाराम, सुनील सोरेन, वसीम अंसारी, बादल भोक्ता, राकेश रोशन, अमृत, अभिषेक रजक, आइसा की ओर से शालीन गोप, विजय मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...