भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भागलपुर इकाई द्वारा शनिवार को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि को महा परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। मारवाड़ी कॉलेज में एक दिवसीय संगोष्ठी पर बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत आधार दिया। उनके द्वारा प्रदत्त संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना का जीवंत मार्गदर्शन है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, डॉ. प्रभात रंजन, मुक्ता सि...