वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी हुई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की ओर से हुई सभा में मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धमित्र मुसाफिर ने विचार रखे। कहा कि बाबासाहेब ने देश में व्याप्त विषमता, पाखंड, कुरीतियों, बहुजन समाज के शोषण तथा भेदभाव के विरुद्ध आवाज बुलंद की। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, न्याय तथा बन्धुत्व का राज्य स्थापित करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। संगोष्ठी को राष्ट्रीय महासचिव नीलम बौद्ध, उषा शास्त्री, आशीष कुमार, गोपाल प्रबुद्ध, प्रवीण कुमार, निर्मला बौद्ध आदि ने सम्बोधित किया। इस मौके पर सीमा बौद्ध, राजेश अनीता, रामअचल, नीलम नागवंशी, विजय बहाद...