कोडरमा, अप्रैल 27 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर मैदान में रविवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण विधायक अमित कुमार यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम का उद्घाटन जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहेब की जीवन गाथा हमें समानता, न्याय और समर्थन के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब ने शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का नारा दिया था। इसे हर किसी को अपनाने की जरूरत है। हमारा देश और देश का लोकतंत्र बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान के आधार पर चल रहा है। आज भारत को पूरे विश्व को सबसे बडा लोकतांत्रिक देश माना जाता है। इसमें सबसे बडी भूमिका बाबा साहेब की रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि हम सभी मिलकर बाबा साहेब के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लें और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.