मधुबनी, दिसम्बर 6 -- लौकही,निज संवाददाता। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्य तिथि के अवसर पर लौकही एवं खुटौना प्रखंड में अलग- अलग कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। मौके पर वक्ताओं ने उनके द्वारा किये गये कार्यो पर वस्तिार से प्रकाश डाले। छह दिसम्बर 1956 को हुई उनके निधन पर चर्चा करते हुए सभी ने उनके विचारों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इन कार्यक्रमों में सभी ने उनके चत्रि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बड़ी संख्या में सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...