बुलंदशहर, दिसम्बर 6 -- भारत रत्न डा.बीआर अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को अनुयायियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अंसारी रोड चौराहा स्थित पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल एवं संगठनों से बड़ी संख्या में लोग उमड़े। डॉ. बीआर अम्बेडकर के 69 वें परिनिर्वाण दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि भीम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट मदनपाल गौतम ने अंबेडकर पार्क अंसारी रोड बुलंदशहर जाकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी। मदनपाल गौतम ने इस मौके पर चुनाव आयोग व भारत सरकार से मांग की है कि आधार कार्ड को एसआईआर को वोट से जोड़ा जाए। आधार कार्ड को सरकार ने सभी जगह लगा रखा है। इस मौके पर रमेश चन्द, अभिषेक गौतम, पुरुषोत्तम, रहीश मलिक, इस्लामुद्दीन सैफी आदि रहे। भ...