वाराणसी, दिसम्बर 6 -- वाराणसी। समाजवादी पार्टी के अर्दलीबाजार स्थित जिला कार्यालय में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी हुई। सपाजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने डॉ.आंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने किया। आकाश मौर्या, उमेश प्रधान, काली प्रसाद गोंड, आरएन.यादव, रामकुमार यादव, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, अयाज खान, रामसिंह भारद्वाज, दुर्गा यादव, सचिन प्रजापति, विद्या भारती, महेंद्र बच्चन आदि ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...