कानपुर, नवम्बर 26 -- ऑल इंडिया असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कैंप कार्यालय मसवानपुर में संविधान दिवस मनाया गया। बाबा साहब जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। विजय सिंह ने कहाकि बाबा साहब के संविधान को खतरा है, हम सबको मिलकर उनके सपनों को साकार करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्यामदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार बाबा साहब के संविधान को नहीं मानती, दलितों और पिछड़ों का हक छीना जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...