गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। एमएमएच कॉलेज में शनिवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्राचार्य ने सभी को शिक्षा, समानता और मानवाधिकारों के प्रचार-प्रसार करने और डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस यादव, प्रो. वीएस यादव, प्रो. मीना वर्मा, डॉ. लक्ष्मी प्रकाश, डॉ. विलियम, डॉ. रितेश यादव, डॉ. सीमा राघव तथा डॉ. मनोज कुमार ने छात्रों को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, समर्पण एवं शिक्षा के प्रति उनके अपार योगदान के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने न केवल सामाजिक न्याय की नींव रखी, बल्कि भारत के संविधान को समता, स्वतंत्रता...