देवरिया, अप्रैल 15 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। डॉ भीमराव आंबेडकर के जयंती पर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकाला गया। भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भारत के कई सारे महापुरुषों में से एक बड़ा नाम है बाबा साहब डॉ भीमाराव आंबेडकर का। उन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि पूरे समाज की चेतना का जागरण था। इस दौरान अभिषेक जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, पुनीत यादव, अवनीश मिश्र, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, ब्रजेश धर दूबे, रामजी सिंह, अमरनाथ सिंह, अमरदत्त यादव, शेषनाथ भाई, राणा सिंह, राजीव मिश्र, डेविड सैनी, अमित यादव, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.