पटना, अप्रैल 14 -- चन्द्रवंशी चेतना मंच की ओर से सोमवार को नागेश्वर कॉलोनी अवस्थित प्रदेश कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे महान नेता को कॉंग्रेस पार्टी ने हमेशा नीचा दिखाने का काम किया। आजादी के बाद कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के संसद में जाने से उन्हें रोकने के लिए चुनाव में गलत तरीकों को अपनाया। डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी तीन-तीन पीढ़ियों को भारत रत्न से सम्मानित किया पर बाबा साहेब को भारत रत्न नहीं दिया। बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न तभी दिया जा सका जब केंद्र में भाजपा के समर्थन से चलने वाली एक गैर कांग्रेसी सरकार सत्ता में आयी। राहुल गांधी आज संविधान पॉकेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.