नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने शनिवार को कहा कि सरकार बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आत्मसम्मान दिवस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण सत्य और आत्मसम्मान है। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 1951 को डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए नेहरू सरकार में अपने मंत्रिपद से इस्तीफा दिया था। इसलिए यह दिन राष्ट्रीय आत्मसम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह केवल बाबा साहेब का व्यक्तिगत निर्णय नहीं था। बल्कि पूरे समाज को न्याय और समानता के मार्ग पर ले जाने वाला ऐतिहासिक कदम था। कार्यक्रम में केन्द्रीय सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.