रामपुर, अप्रैल 15 -- सोमवार को संविधान निर्माता एवं महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब के अनुयायियों एवं क्षेत्रवासियों ने एकत्र होकर नगर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुबह से ही बाबा साहेब की प्रतिमा को फूलों से सजाया गया और उनके विचारों को याद करते हुए लोगों ने उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके विचारों और भारतीय संविधान में उनके योगदान को याद किया। नगर के अलावा क्षेत्र के कासमनगला गांव में भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जहां, जगपाल सिंह, शिवसिंह, किशनलाल, ब्रजेश जोशी, नौबत सिंह , गुड्डू , चरन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.