गिरडीह, जून 18 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के कुसमरजा अंतर्गत तिरंगा चौक में स्थित संविधान निर्माता डा भीम राव आम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा को खंडित किए जाने से उनके अनुयायियों में आक्रोश है। प्रतिमा से छेड़छाड़ करनेवालों को चिन्हित करते हुए वैसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई किए जाने की मांग प्रशासन से की गई है। इसके लिए प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इस अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर उनके अनुयायियों के द्वारा धरना - प्रदर्शन के साथ सरिया थाना का घेराव किया जाएगा। चूंकि प्रतिमा जहां स्थित है वह जगह बगोदर प्रखंड और सरिया थाना क्षेत्र में पड़ता है। बाबा साहेब के अनुयायियों के द्वारा इसे लेकर मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता को मांग पत्र भी सौंपा गया है। इसके माध्यम से प्रतिमा के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.