रामगढ़, दिसम्बर 6 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भारत के संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर आजसू युवा मोर्चा ने शनिवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश संयोजक और रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित इस श्रद्धांजलि समारोह में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक राजेश कुमार महतो ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर मात्र एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत थे। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने छुआछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.