जहानाबाद, दिसम्बर 6 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर जहानाबाद अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपना अपना विचार व्यक्त किया। डीएम ने कहा कि बाबा साहब ने इस महान प्रजातंत्रामक देश को एक अमूल्य संविधान दिया। देश की महिलाओं, वंचितों, दलितों, अछूतों को समान हक, अधिकार दिलाकर समाज की मुख्य धारा में लाने का कार्य किया। इस मौके पर अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी तथा स्कूल के बच्चे एवं गणमान्य लोग उपस्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.