गाजीपुर, अप्रैल 11 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विधानसभा क्षेत्र स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर स्वाभिमान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना कर दबे-कुचले वर्गों को सम्मान किया। इनके अधिकारों को भी दिलाने का कार्य किया। आज हम सभी एक छत के नीचे अपने विचारों को साझा कर पा रहे हैं यह संविधान की ही देन है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 किलो अनाज देकर गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। सत्ता में बैठे लोग अहंकार में चूर हो चुके हैं। लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, सुजीत कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार भारती, सुभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.