जहानाबाद, अप्रैल 14 -- कलेर निस। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर कलेर में संविधान बचाने की मुहिम चलाई गई। भाकपा माले, राष्ट्रीय जनता दल और सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रतिरोध मार्च और परिचर्चा का आयोजन हुआ। मार्च भाकपा माले कार्यालय से शुरू हुआ। भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचा। वहां डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव और शोएब आलम ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र यादव ने की। परिचर्चा में अरवल के विधायक महानंद सिंह ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहब ने जो संविधान बनाया, वह आज खतरे में है। यह संविधान भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.