लखनऊ, अप्रैल 14 -- - प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई डॉ. अंबेडकर की जयंती, जिले-जिले में हुईं सभाएं लखनऊ, विशेष संवाददाता देश के पहले कानून मंत्री डॉ. बीआर अंबेडर की 134वीं जयंती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान हुई गोष्ठी में पूर्व मंत्री राज बहादुर ने कहा कि बाबा साहब के संविधान को सुरक्षित रखने के लिए हमें सजग रहना होगा। अंबेडकर जयंती पर सोमवार को जिले-जिले में कार्यक्रम हुए। राजबहादुर ने कहा कि बाबा साहब की दूरदर्शी सोच की वजह से ही देश सशक्त और संप्रभु राष्ट्र बना। उन्होंने प्रत्येक वंचित के अधिकारों को संविधान में समाहित किया उसी का परिणाम है कि पूरे विश्व में भारत का संविधान सबसे प्रभावी है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम इसे सुरक्षित रखें। इसकी मूल भावना के साथ किसी को भी खिलवाड़ न करने दें। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.