सिद्धार्थ, अप्रैल 19 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चिल्हिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव में गुरुवार रात भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंते धम्म प्रकाश जी बौद्धाचार्य द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। मुख्य अतिथि केदारनाथ आजाद ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने भारत को एक बेहतर संविधान दिया। जिससे देश को उन्नति की राह मिली। विशिष्ट अतिथि राम मिलन गौतम ने कहा कि देश के कमजोर वर्गों और महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए। समाज में फैली कुप्रथा, छुआछूत जात-पात, ऊंचनीच के भेदभाव का विरोध कर समाज को सही दिशा दिखाने का प्रयास किया। समता मूलक समाज की स्थापना बाबा साहब ने की। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.