चंदौली, अप्रैल 16 -- चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं भारतीय संविधान में उनकी भूमिका विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान डा. रितु खरवार ने डॉक्टर अंबेडकर की सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं सामाजिक समावेशन के लिए किए जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. पवन गुप्ता ने बाबा साहब के मूल वाक्य शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो पर विस्तार से चर्चा किया। विद्यार्थियों में धीरज कुमार, शशांक सोनकर, अरुण कुमार और नेहा ने भी विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से डा. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, डॉ. सुमना मुखर्जी, रविंद्र कुमार यादव, दिलशाद अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.